कैथल। पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूकता रैली, सेमिनार और वर्कशॉप के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और नशे की लत से ग्रस्त लोगों के पुनर्वास संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही हैं।
एसपी राजेश कालिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का प्रयोग करने से बचें और अपने परिवार के लोगों को भी बुरी लत से बचाते हुए अपने आस पड़ोस में नशा ना करने बारे जागरूक करें। मंगलवार को नशा जागरूकता टीम ने जाखौली अड्डा स्कूल कैथल, चीका रोड कैथल, डेरा गरजा सिंह कैथल, सीवन, कांगथली, पीडल, चीका व गुहला में युवाओं सहित आमजन को नशा के खिलाफ जागरूक किया। लोगों को संदेश दिया कि नशा समाज के लिए ऐसी दीमक है जो समय से पहले ही जीवन को समाप्त कर देती है। नशीले पदार्थ व्यक्ति को न केवल शारीरिक हानि पहुंचाता है बल्कि उसके परिवार के साथ समाज को भी चपेट में लेकर वातावरण दूषित करता है। संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद