फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग और प्राणायाम के फायदे बताए

Thu, 13 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डॉ. भीमराव राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तीन दिवसीय योग कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को छात्राओं को योग और प्राणायाम के फायदे बताए गए। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। दूसरे दिन योग प्रशिक्षक डॉ. संध्या आर्या ने छात्राओं को विभिन्न योगासन करवाए और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सीमा जांगड़ा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें