कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और अनुसंधान समिति ने अनुसंधान नैतिकता, साहित्यिक चोरी और अनुसंधान मेट्रिक्स को समझना पर एक बहु-विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने विषय पर मंथन करते हुए अपने प्रभावशाली विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन समारोह के माध्यम से किया। कार्यशाला की सह-संयोजक डॉ. रितु कंग वालिया ने उद्घाटन सत्र का संचालन किया। कार्यशाला के संयोजक एवं महाविद्यालय की अनुसंधान समिति के संयोजक डॉ. राजबीर पाराशर ने इस दौरान अपने विचार साझा किए व इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
कार्यशाला के संयोजक अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. सूरज वालिया ने डॉ. एके वर्मा, निदेशक सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोसाइटी एंड पॉलिटिक्स कानपुर का परिचय दिया। डॉ. एके वर्मा ने अनुसंधान में साहित्यिक चोरी की पहचान करना और उससे बचना विषय पर बात कही।
दूसरे सत्र के रिसोर्स पर्सन पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार जोशी थे। प्रो. मनोज कुमार जोशी की चर्चा का विषय रिसर्च एथिक्स एंड इंटीग्रिटी था। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने इस बहुविषयक राष्ट्रीय कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।