फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धनतेरस पर धन बरसने की उम्मीद, ऑटोमोबाइल बाजार में चमक

Sun, 27 Oct 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस बार धनतेरस पर बाजार में खूब धन बरसने की उम्मीद है। त्योहार के लिए लोगों में काफी उत्साह हैं। धनतेरस पर बर्तन, आभूषण, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल के अलावा ऑटोमोबाइल के शोरूम में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऑटो मोबाइल सेक्टर में इस बार लोगों को ज्यादा ही रूझान देखने को मिल रहा है।

इस दौरान लोग वाहन न खरीद कर केवल बुकिंग करवा रहे हैं। इसके साथ ही पहले की अपेक्षा इस बार इलेक्ट्रॉनिक बाइकों की मांग बढ़ी है। इसलिए इसे भी लोग खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि अधिकतर एजेंसियों में लोग खरीदारी तो कर रहे हैं, लेकिन डिलीवरी का दिन धनतेरस व दिवाली का रख रहे हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम संचालक संदीप कुमार ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक बाइकों की मांग बढ़ी है। बताया कि इस साल 38 हजार रुपये से लेकर करीब एक लाख रुपये की इलेक्ट्रॉनिक बाइक उपलब्ध है। इलेक्ट्रॉनिक बाइक लेने के इच्छुक लोग अभी से बुकिंग करवा रहे हैं।

लोग धनतेरस से पहले ही बुकिंग करवाकर निश्चित होना चाहते हैं, चूंकि बाद में लोगों को पसंदीदा रंग, मॉडल नहीं मिल पाते हैं। वहीं, लोगों को आकर्षित करने के लिए सभी ऑटोमोबाइल कंपनी ने बाजार में एक से एक ऑफर रखे हैं। ये ऑफर गिफ्ट हैंपर, स्क्रैच कार्ड, कैश बैक, सोन व चांदी का सिक्का इत्यादि के रूप में उपलब्ध हैं। यही नहीं कई कंपनी जीरो डाउन पेमेंट पर वाहन डिलीवरी देने का भी ऑफर दे रही हैं। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर व ई-बाइक भी इस प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं है।

बाजार में इन प्रतिस्पर्धी अवसरों का ग्राहक खूब लाभ उठा रहे हैं। लोग एक से दूसरे शोरूम में पहुंच कर ऑफर की जानकारी ले रहे हैं। वाहनों की

बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है।

बाजार में विभिन्न दो पहिया ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालकों के अनुसार अभी तक धनतेरस के लिए 100 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हो चुकी हैं। वहीं, रेगुलर डिलीवरी भी लगातार जारी है। जबकि चौपहिया वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। करीब 90 कारों की बुकिंग धनतेरस के लिए हुई हैं। संचालकों के अनुसार दिवाली व धनतेरस पर 500 वाहनों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन


युवाओं में बुलेट के प्रति दीवानगी

एक तरफ जहां लोग बाइक व स्कूटर की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, युवाओं में बुलेट के प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है। हर तीसरा युवा ग्राहक बुलेट लेने का मन बना रहा है। इस कारण इन दिनों लाला चरण दास शोरेवाला मार्ग पर स्थित एजेंसी पर युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। युवा बुलेट लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। 90 प्रतिशत खरीदारी धनतेरस और शेष दिवाली के लिए बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें