फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान कांग्रेस कमेटी का विस्तार

Wed, 06 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला किसान कांग्रेस कमेटी का विस्तार करने के दौरान पदा​धिकारियों को नियु​क्ति पत्र सौंपते सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैथल जिला किसान कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांढ ने संयुक्त रूप से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। संगठन के विस्तार के तहत कुल 86 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


नियुक्त पदाधिकारियों में 15 जिला उपाध्यक्ष, 32 जिला महासचिव, 36 जिला सचिव, 1 जिला मुख्य प्रवक्ता और 2 जिला प्रवक्ता शामिल हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा का आभार व्यक्त किया।नवनियुक्त टीम ने संकल्प लिया कि किसानों के हकों और अधिकारों की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि जोरा सिंह सिनंद के नेतृत्व में पूरी टीम गांव-गांव और खेत-खेत तक पहुंचकर किसानों की वास्तविक समस्याओं को उठाएगी। जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद ने कहा कि यह कमेटी जिले के किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगी। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांढ ने भी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें