फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देना चाहिए सत्य का साथ : विष्णुप्रिया

Wed, 06 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विष्णुप्रिया
विज्ञापन
कैथल। जिले के कसान गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर कथावाचक विष्णु प्रिया ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सदैव सत्य और धर्म का साथ देना चाहिए। कथा का आयोजन तीर्थ गिरी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथावाचक ने महाभारत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि महाभारत केवल युद्ध की कथा नहीं, बल्कि धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान एक ओर कौरवों के अहंकार और अधर्म का वर्णन किया गया, वहीं दूसरी ओर पांडवों की सच्चाई, धैर्य और भगवान के प्रति उनकी आस्था को विस्तार से समझाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें