फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका से अमृतसर जाने वाली बस सेवा का विस्तार, अब कैथल से होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक अप्रैल से शुरू की गई चीका से अमृतसर जाने वाली बस सेवा का अब रोडवेज ने विस्तार कर दिया है। अब यह बस चीका से नहीं, बल्कि कैथल से रवाना होगी। ऐसे में कैथल से भी यात्री पंजाब के लुधियाना, जांलधर और अमृतसर वाया पटियाला होकर जा सकेंगे। यह बस कैथल से सुबह 9.20 पर और 10 बजे चीका से रवाना होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है चीका में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। चीका में गत फरवरी में हुए निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के दिन ही चीका से जयपुर के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू की जानी थी, लेकिन किसान आंदोलन 2.0 के कारण बंद हुए पंजाब के रास्तों के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद इसे अप्रैल महीने में शुरू किया गया था। अब इसे कैथल से चलाने की रोडवेज ने योजना बनाई है।


ऐसे में अब कैथल से अमृतसर जाने वाली बसों की संख्या दो हो जाएगी। जबकि इससे पहले केवल पंजाब रोडवेज की एक बस अमृतसर जा रही है। यह बस असंध से बटाला के लिए चल रही है, जो प्रतिदिन सुबह वाया चीका, पटियाला से होकर जाती है। ऐसे में जिले के यात्रियों को अब अमृतसर जाने के लिए दो बसें मिल चुकी हैं। जिले के यात्री अब आसानी से श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पहले अमृतसर जाने वाली बस सेवा को चीका से चलाया गया था, लेकिन इस बस को कैथल से शुरू करने की मांग कुछ यात्रियों ने महाप्रबंधक कमलजीत चहल से की थी। इसके बाद उनके आदेशों पर ही इस बस सेवा को कैथल से शुरू किया गया है। यह बस सुबह के समय प्रतिदिन 9.20 बजे कैथल से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें