फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राखियों के साथ खिलौनों और सरप्राइज गिफ्ट से सजी दुकानें, बच्चों और किशोरों में उत्साह

विज्ञापन
सनसिटी निवासी 14 वर्षीय भाविका
विज्ञापन
कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार पर इस बार उपहार देने का चलन पहले की अपेक्षा अधिक नजर आ रहा है। खासकर बच्चों और किशोरों में बहनों के लिए गिफ्ट खरीदने का उत्साह दिखाई दे रहा है। पहले जहां राखी बांधने के बाद बहनों को नकदी देने का चलन अधिक था, वहीं अब भाई अपनी बहनों के लिए खिलौने, चॉकलेट, सॉफ्ट टॉय, कॉस्मेटिक और अन्य पसंदीदा सामान खरीदकर सरप्राइज देने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में राखियों की दुकानों पर इस बार अलग-अलग थीम और डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए कार्टून कैरेक्टर, खिलौने, घड़ी, लाइट और अन्य चीजों वाली राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। दुकानों पर राखियों के साथ ही बच्चों के खिलौने और छोटे-छोटे गिफ्ट आइटम भी सजे हुए हैं।

सनसिटी निवासी 14 वर्षीय भाविका ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के लिए खिलौने वाली राखी खरीदकर लाई है। वह इस बार भाई की कलाई पर ऐसी राखी बांधना चाहती है, जो उसे पसंद आए। उसे उम्मीद है कि उसका भाई भी रक्षाबंधन पर उसे कोई अच्छा गिफ्ट देकर सरप्राइज करेगा।
विज्ञापन


भगत सिंह कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय जयंत शर्मा ने अपनी छोटी बहन के लिए पहले ही उपहार खरीद लिया है। जयंत का कहना है कि उसने बहन को गिफ्ट के बारे में नहीं बताया है, क्योंकि सरप्राइज देने का मजा तभी है, जब सामने वाले को पहले से इसकी जानकारी न हो। वह रक्षाबंधन के दिन बहन को गिफ्ट देकर खुश करना चाहता है।

बाजार में थीम वाली राखियों की मांग
ढांड रोड स्थित दुकानदार कमल मित्तल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में रक्षाबंधन पर खरीदारी का ट्रेंड बदला है। अब बच्चे और किशोर राखी के साथ गिफ्ट खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से राखी और उससे जुड़े सामान की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। बच्चों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने खिलौनों, चॉकलेट और अन्य गिफ्ट आइटम का स्टॉक भी बढ़ाया है।

दुकानदारों के अनुसार बच्चों के लिए राखी अब केवल धागे तक सीमित नहीं रही। आकर्षक डिजाइन और खिलौनों वाली राखियां उन्हें ज्यादा पसंद आ रही हैं। वहीं भाई-बहन एक-दूसरे की पसंद का ध्यान रखते हुए गिफ्ट खरीद रहे हैं। इससे बाजार में राखी के साथ गिफ्ट आइटम की बिक्री भी बढ़ी है।

नकदी से भावनाओं तक बदली खरीदारी
रक्षाबंधन पर गिफ्ट देने का बढ़ता चलन यह भी दिखाता है कि त्योहार की खरीदारी में भावनात्मक जुड़ाव को अधिक महत्व दिया जा रहा है। भाई अब केवल नकदी देने के बजाय बहन की पसंद के अनुसार उपहार चुन रहे हैं। बच्चों में यह उत्साह त्योहार को और खास बना रहा है। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदार भी रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए उत्साहित हैं।

सनसिटी निवासी 14 वर्षीय भाविका

सनसिटी निवासी 14 वर्षीय भाविका

सनसिटी निवासी 14 वर्षीय भाविका

सनसिटी निवासी 14 वर्षीय भाविका

सनसिटी निवासी 14 वर्षीय भाविका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें