राजौंद। किठाना कॉलेज में आंतरिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का मूल्यांकन करना तथा उन्हें आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए तैयार करना है। प्राचार्या डॉ निर्मल सिंगरोहा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न करवाई जा रही है। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग से परीक्षा में भाग ले रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने बैठने की उचित व्यवस्था, निगरानी एवं अनुशासन पर विशेष व्यवस्था की है। एमडी विकास ढांडा ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें ईमानदारी व आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। संवाद