कैथल। सेक्टर 19 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान प्रवेश उत्सव भी मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पदक दिए गए और इनाम बांटे गए।नए सत्र के लिए सभी पांच वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को विद्यालय में दाखिले के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर कृष्ण सिंघल मुख्य अतिथि रहे और उनके साथ विजय बंसल, गौरव सिंघल, वीरेंद्र सिंघल, रितिका सिंघल, प्रिंस गुलाटी, अमित गाबा, मोहित ने कार्यक्रम में छात्रों को आशीर्वाद दिया। बाल वाटिका के छात्रों के लिए खिलौने और स्टेशनरी उपहार स्वरूप भेंट की। कार्यक्रम का संचालन तरसेम शर्मा ने किया गया। संवाद
परिणाम रहा शानदार
राजौंद। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंगरी का वार्षिक परिक्षा परिणाम शानदार रहा है। स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम एक अप्रैल को घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 8वीं में छात्र आदित्य कुमार शर्मा नीमवाला प्रथम, छात्रा नव्या नीमवाला द्वितीय व छात्रा मन्नत तृतीय स्थान पर रही। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सुनीता आहूजा व स्टाफ ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद