फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी से आठवीं के 16 हजार 217 विद्यार्थियों ने दी 2.0 चरण एक की परीक्षा

विज्ञापन
exam - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
विद्यार्थियों के बौद्घिक एवं शैक्षणिक स्तर को जांचने व शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए छह और सात सितंबर को सक्षम घोषणा 2.0 चरण एक की परीक्षा कैथल के 240 स्कूलों को शामिल किया गया। इनमें कक्षा तीसरी से पांचवीं के कुल 12250 विद्यार्थियों व कक्षा छठी से आठवीं के कुल 16217 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला प्रशासन द्वारा लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला में सक्षम के तहत दोनों दिनों आयोजित की गई लिखित परीक्षा के लिए 720 फील्ड इन्वेस्टिगेर्ट्स की ड्यूटी लगाई गई थी व विभिन्न विभागों के 66 उपमंडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंताओं को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। सक्षम घोषणा हेतु छह सितंबर को कक्षा तीसरी से आठवीं के गणित और हिंदी विषय की लिखित परीक्षा ली गई व सात सितंबर को कक्षा तीसरी से पांचवीं के ईवीएस और कक्षा छठी से आठवीं के सामाजिक एवं विज्ञान विषय की परीक्षाएं ली गई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि सक्षम घोषणा प्रथम चरण की परीक्षा जिला में पूरी तरह से नकल रहित एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए विद्यालय और कक्षा अध्यापकों से अलग कला अध्यापक, पीटीआई, वोकेशनल टीचर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें