फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3554 उम्मीदवारों ने दिया एचटेट

विज्ञापन
22-कैथल। एचटेट परीक्षा के दौरान आधार कार्ड का मिलान करती टीचर। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शनिवार को सायंकालीन सत्र में 3554 परीक्षार्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच एचटेट की दी। जिसमें 201 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पुलिस सहित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों द्वारा कई स्तरीय सुरक्षा जांच के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्तों द्वारा सभी केंद्रों की चेकिंग निरंतर की गई। परीक्षा को नकल रहित एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाया गया। परीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए थे, जो बोर्ड द्वारा नियुक्त अधिकारियों की संयुक्त टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह अधिकारी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी कर रहे हैं।
इसी तरह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 17 नवंबर को भी सुबह टीजीटी स्तर-2 के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एवं पीआरटी स्तर-1 के लिए दोपहर बाद 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्मबीर सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता डीपी नैन, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता केके बठला, विजिलैंस डिविजन के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र कुमार, सरस्वती हैरीटेज डिविजन के कार्यकारी अभियंता हंसराज शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहिंद्र सिंह राणा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार, ऑपरेशन डिविजन के कार्यकारी अभियंता सोमबीर सिंह, पूंडरी वाटर सर्विसेस के कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, यूएचबीवीपीएन के कार्यकारी अभियंता संजीव मैहला, राजौंद के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फूल सिंह, डीटीपी अनिल कुमार, ऑपरेशन डिविजन यूएचबीवीपीएन अजय कुमार, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह, कैथल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी तथा ढांड के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र शर्मा को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
उम्मीदवार बोले, गृह जिले में परीक्षा से हुई आसानी: परीक्षा देने के लिए आए उम्मीदवारों राजेंद्र, वीना, सपना सहित अन्य ने कहा कि इस बार परीक्षा गृह जिले में होने से उन्हें काफी राहत मिली है। पूर्व में दूसरे जिलों में परीक्षा के लिए जाना पड़ता था। जिसमें परिजनों का भी समय व पैसा खराब होता था। इस बार यह अच्छी पहल है कि गृह जिले में परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें