गुहला-चीका। गुहला के निकट एक ट्रक चालक ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पूर्व सैनिक सरोला के श्रवण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोला का पूर्व सैनिक श्रवण सिंह मंगलवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर गुहला जा रहा था कि उसे ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में श्रवण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया लेकिन राहगीरों ने उसे शहीद उधम सिंह चौक पर काबू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।