संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के हनुमान वाटिका में रविवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस मौके पर तय किया गया कि देशभर में जिला स्तर पर 25 अप्रैल को पूर्व सैनिक अपनी मांगों के संदर्भ में प्रदर्शन करेंगे। साथ ही पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल का त्रिवर्षीय चुनाव 11 मई को कराए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की कार्रवाई शुरू करने से पहले शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने मासिक लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया गया। इसके साथ ही जानकारी दी गई कि 11 मई को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल का त्रिवर्षीय चुनाव होगा। इसके लिए कैप्टन नरसिंह ढुल, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, दफेदार दिलीप सिंह ,सार्जेंट लाजपत, सूबेदार मुख्तार सिंह, एचएफओ बलवीर सिंह और पीओ सत्यनारायण इन सात सदस्यों की कमेटी गठित की गई।
एसोसिएशन की सदस्यता के बिना चुनावी प्रक्रिया में न तो उम्मीदवार होगा और न ही वोट डाल सकता , सदस्यता मौके पर 11 मई को भी ले सकता है। पूर्व सैनिक सम्मान समारोह जिस में की हमने जिला कैथल के शहीद परिवारों को और जिला परिषद के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को सम्मानित करना था। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के दफेदार दिलीप सिंह ने अध्यक्षता की।