फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व सैनिकों ने सीईओ का किया स्वागत

विज्ञापन
सीईओ का स्वागत करते पूर्व सैनिक। एसो
विज्ञापन
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के पूर्व सैनिकों की ओर से जिला परिषद कैथल के नवनियुक्त सीईओ गुलजार मलिक का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया गया। प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि गुलजार मलिक पूर्व सैनिक हैं जो भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और अब हरियाणा सरकार में एचसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले भी कैथल में नगराधीश के पद पर रहते हुए जिले में सबसे पहले शहीद हवलदार भरत सिंह के शहीद स्मारक का अनावरण किया था। एसोसिएशन ने सीईओ को अवगत कराया कि 8 सितंबर 2026 को शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंधु शौर्य चक्र (मरणोपरांत) की पहली पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव रोहेड़ा में मनाई जा रही है, उनके स्कूल में पुण्यतिथि से पहले प्रतिमा भी लगानी है। इस मौके पर कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, कैप्टन बलजीत मोर, फौजी कर्मबीर, सूबेदार विजय शर्मा ,कैप्टन भले सिंह और सूबेदार मेजर खजान सिंह मौजूद रहे।

सीईओ का स्वागत करते पूर्व सैनिक। एसो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें