फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड की छात्राओं ने वेस्ट मैटीरियल से बनाए पैन स्टैंड

विज्ञापन
24 ढांड 01 वेस्ट मटेरियल से बनाई गई कलात्मक वस्तुएं दिखाते हुए छात्राएं।
विज्ञापन
ढांड। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और हुनर को निखारने के उद्देश्य से वेस्ट मैटीरियल से पैन स्टैंड बनाने की विधि सिखाई गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का सदुपयोग करते हुए आकर्षक एवं उपयोगी पैन स्टैंड तैयार किए।
विज्ञापन

अध्यापक रोशन लाल पंवार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के अनुपयोगी सामान को रचनात्मक ढंग से सजाकर सुंदर पैन स्टैंड का रूप दिया। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में महक व ऋतु ने प्रथम, अमनदीप व समृद्धि ने द्वितीय और सोनिका, राजनंदनी, डिम्पल व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका वीना धीमान और सुनीता शर्मा ने निभाई। विद्यालय के अध्यापकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मनिर्भरता, कलात्मक अभिव्यक्ति और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर राजीव कुमार, हकुमत सिंह, सुखबीर शर्मा, अनिता रानी, सुदेश कुमारी, ज्योति रानी, रीना सैनी, मीना और गुलाब मौजूद रहे।

24 ढांड 01 वेस्ट मटेरियल से बनाई गई कलात्मक वस्तुएं दिखाते हुए छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें