कैथल। कर्नल पुष्पेंद्र के समर्थन में पूर्व सैनिक पटियाला पहुंचे। जगजीत फौजी रात को पंजाब पुलिस की ओर से पटियाला में कर्नल सेवारत पुष्पेंद्र सिंह बाठ और उन के पुत्र अंगद सिंह की पिटाई की गई।
सेना के उच्च अधिकारी व उनके पुत्र की पिटाई के बाद भी पटियाला पुलिस द्वारा कर्नल साहब की पत्नी को एनकाउंटर करने धमकी दी गई। पुलिस ने सेना के इस उच्च अधिकारी के आई कार्ड और फोन तक छीन लिए गये।
फोन के अंदर सेना के उच्च स्तरीय डाटे भी फीड थे। इस घिनौनी हरकत के विरोध में पंजाब देश भर से पूर्व सैनिकों के साथ साथ कई प्रदेशों से पूर्व सैनिक पटियाला के लघु सचिवालय के सामने हजारों की संख्या में इकठें हुए और रोष प्रदर्शन किया।
इसमें सबसे बड़ी मांग यह रही कि घटनाक्रम में जो भी पुलिस कर्मी शामिल थे उन पर एफआईआर दर्ज हो और जो उच्च अधिकारी इन की मदद कर रहे है। उन का तबादला किया जाए और सबसे बड़ी मांग सी बी आई जांच की जाए।
क्योंकि पुलिस ने अभी तक बहुत बार ऐसी घटनाओ को इंजाम दिया है लेकिन अभी तो सारी हदें पार करके सेवारत कर्नल साहब को भी नहीं छोड़ा। इसको देखते हुए हजारों की संख्या में आज पूर्व सैनिकों ने एकत्रित हो
कर रोष प्रदर्शन किया और कर्नल पुष्पेंद्र के परिवार को सभी ने उनकी लड़ाई में मिलकर साथ देने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी तब तक पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल कर्नल साहब के परिवार के साथ में खड़ी रहेगी।
इस मौके पर सूबेदार रामेश्वर, रिश्तेदार बलदेव सिंह, हवलदार करमजीत, सूबेदार मेजर खजान सिंह, दफेदार बलविंदर सिंह, सूबेदार मलिकमदन चहल कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा हवलदार जीत सिंह आदि बहुत से साथी रोष प्रदर्शन में पहुंचे।