संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं क्रांतिकारी योद्धा अमर शहीद सरदार उधम सिंह कंबोज की पुण्यतिथि पर बुधवार को जिले की पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि इस आजादी के दीवाने टहल सिंह कंबोज के पुत्र और माता नारायणी के लाल को पूरा देश शत-शत नमन कर रहा है। इस क्रांतिकारी ने 13 अप्रैल 1919 वैशाखी के दिन जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड का बदला 21 साल बाद जनरल डायर को गोली मारकर लिया था। 4 जून 1940 को उन्हें दोषी करार देकर 31 जुलाई को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दी गई।
इसके बाद हमारे क्रांतिकारी योद्धाओं को व स्वतंत्रता संग्राम को और बल मिला, जिसका परिणाम हमें 15 अगस्त 1947 के रूप में हम भारतवासियों को मिला। प्रधान ने कहा की हमें, हमारे इन क्रांतिकारियों और शहीदों की पुण्यतिथि इसी प्रकार से मनाते रहना चाहिए ताकि आने वाली पीढि़यां इनसे प्रेरणा ले सकें।
इस मौके पर कैप्टन नरसिंह ढुल, कैप्टन बलजीत मोर, कैप्टन मुख्तार सिंह, सूबेदार मेजर खजान सिंह, रिसालदार कर्मवीर सिंह भाल, सूबेदार ज्योति राम, सूबेदार रणबीर ढुल, सूबेदार राजेंद्र शर्मा, रिसालदार बलदेव सिंह, हवलदार वेदपाल देवबन, सूबेदार विजय शर्मा, सार्जेंट अर्जुन सिंह, रिसालदार प्रताप सिंह, सीपीओ राजबीर सिंह भाना, सूबेदार राम फल चहल, सूबेदार धर्मपाल वर्मा, हवलदार संजीव राणा मौजूद रहे।
पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने किया याद
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति चीका की ओर से बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत ने की।
पतंजलि सदस्यों ने सबसे पहले शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रभारी एवं आचार्य हरिओम शोकल, तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता व ईश्वर चंद सिंगला ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में शहीद उधम सिंह का योगदान रहा है। उनके देशभक्ति के जज्बे को पूरा देश सलाम करता है।
उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने जलियां वाले बाग में निहत्थे लोगों की मौत का बदला विदेश में जाकर लिया था। बहादुरी से उधम सिंह भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अमर हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसी ही देश भक्ति की भावना हमें अपने बच्चों में पैदा करनी है।
पतंजलि प्रवक्ता गुरमीत ने कहा कि शहीद उधम सिंह देश के सच्चे सपूत थे। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश को एकजुट करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर इंद्रमोहन मित्तल, डिंपल कुमार, जयभगवान, कश्मीरी लाल गर्ग, सुशील जिंदल, रामपाल चावला, अंगूरी देवी व अनीता देवी मौजूद रही। संवाद