फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व सैनिकों और बलिदानियों के परिजनों को किया सम्मानित

Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय और वीर सैनिकों के बलिदान की स्मृति में शुक्रवार को कमेटी चौक स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के इस कार्यक्रम में डीसी प्रीति ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे देश की शौर्यगाथा का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे सैनिकों की बहादुरी, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा की याद दिलाता है। हमें इनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि 6 जुलाई 1999 को हमारी सेना ने कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर दुश्मन के मंसूबों को ध्वस्त कर ‘ऑपरेशन विजय’ को अंजाम दिया। यह केवल सैन्य विजय नहीं थी, बल्कि राष्ट्रभक्ति और दृढ़ संकल्प की जीत थी। उन्होंने हाल ही में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया और सेना के साहस को नमन किया।
विज्ञापन


गुहला के एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के जवान हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करने में सक्षम हैं। कारगिल युद्ध में हमारी सेनाओं ने दुर्गम परिस्थितियों में दुश्मनों से एक-एक चोटी को मुक्त कराया था। कर्मबीर फौजी ने देशभक्ति गीतों से माहौल को जोश से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान डीसी प्रीति ने गुहला के एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, किसान गांव निवासी लेफ्टिनेंट दिव्या, कोटड़ा निवासी लेफ्टिनेंट अंजू, एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली देवबन गांव की सोनिका शर्मा, तथा पूर्व सैनिक हरदीप सिंह, गौरव वालिया और राजा राम को सम्मानित किया।

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, भीम सिंह, विवेक सिंह राणा, कैप्टन नर सिंह ढुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें