पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर रामकुमार के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक
राजौंद। सैनिक परिवार के मुखिया पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर रामकुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके पुत्र पूर्व सैनिक सूबेदार नरेंद्र सिंह के बाद पोता हवलदार नरदीप सिंह भी सेना में सेवाएं दे रहा है। ड्यूटी पर तैनात होने के कारण नरदीप सिंह अपने दादा के अंतिम दर्शन तक नहीं कर सका।सूबेदार मेजर रामकुमार ने आर्मी मेडिकल कोर में सेवाएं दी थीं। उनके निधन की सूचना मिलने पर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के पदाधिकारी और आसपास के पूर्व सैनिक उनके निवास पर पहुंचे। एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। श्मशान घाट पर एसोसिएशन की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किया गया। परिवार, ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद तिरंगा उनके पुत्र पूर्व सैनिक सूबेदार नरेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह को भेंट किया गया।
पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर रामकुमार के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक