फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नुक्कड़ नाटक से बताए एचआईवी-एड्स से बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग कैथल एवं हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग से कैथल बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आमजन और युवाओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव के उपायों, जांच और उपचार की जानकारी देना और संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने का संदेश देना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सरल तरीके से एचआईवी संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही समाज में एचआईवी के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। कलाकारों ने लोगों से एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की। कार्यक्रम में यौन संचारित संक्रमण परामर्शदाता लोकेश कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन अंकित, लक्षित हस्तक्षेप परियोजना से सुमित कुमार, संदीप कुमार, नवनीत मान और युवा शिक्षा सोसायटी की टीम ने सहयोग किया। लोगों को संदेश दिया कि एचआईवी से डरने के बजाय सही जानकारी अपनाएं और संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करें। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य वैज्ञानिक जानकारी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें