फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज बांटी जाएंगी ईवीएम, वीवीपैट व मतदान किट

Fri, 24 May 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया के लिए आरकेएसडी कॉलेज व आईजी कॉलेज में उच्च स्तर पर तैयारियां की जा चुकी हैं। मतदान के लिए प्रत्येक पोलिंग पार्टी को दी जाने वाली किट तैयार कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डीसी एवं निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पूंडरी विधानसभा में पोलिंग टीमों को आईजी कॉलेज व गुहला विधानसभा के लिए आईजी स्कूल के मैदान में शुक्रवार को को पोलिंग पार्टियां को प्रशिक्षण के साथ-साथ चुनाव संबंधित किट वितरित की जाएंगी। इसी प्रकार आरकेएसडी कॉलेज में कैथल विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को व आरकेएसडी स्कूल में कलायत विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को रिहर्सल एवं किट वितरित की जाएंगी। पोलिंग पार्टियां को पुलिस सुरक्षा के साथ रवाना किया जाएगा। बूथ पर पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टी अपने सेक्टर ऑफिसर को सूचित करेंगी कि उन्होंने अपना बूथ संभाल लिया है। बूथ पर बिजली, पानी, फर्नीचर आदि से संबंधित किसी तरह की खामी दिखाई देती है तो पीठासीन अधिकारी इसकी सूचना सेक्टर ऑफिसर को देंगे। मतदान से पहले पहले पोलिंग एजेंटों के सामने सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पोल करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें