फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ईवीएम की मूवमेंट सरकारी गाड़ी में सुरक्षा प्रबंधों के साथ हो ः डीसी

Fri, 04 Oct 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती लघु सचिवालय स्थित सभागार में सेक्टर ऑफिसर की बैठक ली। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से ईवीएम की मूवमेंट केवल सरकारी गाड़ी में पूर्ण सुरक्षा प्रबंधों के साथ ही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि साथ ही उक्त गाड़ी में जीपीएस सिस्टम भी अनिवार्य है। डीसी ने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्राें पर वेब कास्टिंग की जाएगी। किसी भी मतदाता को बूथ के अंदर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाने पर प्रतिबंध होगा। केवल पीठासीन अधिकारी को ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सेक्टर ऑफिसर का अपना अहम किरदार होता है। सभी सेक्टर अधिकारी व चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी के पास निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, ताकि चुनाव के दौरान उनके अधीन आने वाले बूथों पर तैनात पोलिंग टीमों व मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो पाए। कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर अच्छे ढंग से ड्यूटी का निर्वहन करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें