फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सबका दायित्व जल संरक्षण करें ः दीपक

Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सैनी धर्मशाला में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कहा कि हम सबका दायित्व जल संरक्षण करना है।

कार्यशाला में सीवन ब्लॉक के 22 गांवों के सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों व स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपमंडल अभियंता इंद्रराज सिंह ने की। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल अभियंता इंद्रराज सिंह ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों का अहसास किया और अपने-अपने गांवों में इस संदेश को प्रसारित करने का संकल्प लिया। बीआरसी विष्णु शर्मा ने ग्राम जल एवं स्वच्छता कमेटी के कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें