फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मन मोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा

Mon, 02 Dec 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में हिसार से विधायक सावित्री देवी जिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलों से संबंधित व वादन से संबंधित मंच पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बोर्ड परीक्षा में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली व 100 में से 100 अंक लेने वाली छात्राओं को और साथ ही खेलों में पदक लेने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर व चांदी के सिक्के व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बच्चों के साथ-साथ विद्यालय की पांच शिक्षकों को बेस्ट टीचर के अवार्ड से नवाजा गया और और 100 में से 100 अंक लाने वाले विषय अध्यापिकाओं को भी चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया।

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावित्री देवी जिंदल ने अपने संदेश के साथ बेटियों को शिक्षा के द्वारा आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी व कार्यक्रम को देखते हुए बच्चों को 51 हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में देने की घोषणा की। विद्यालय के मैनेजर अर्पित चौधरी ने मुख्य अतिथि व आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का व सभी अभिभावकों का मंच के माध्यम से स्वागत किया।विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने मुख्य अतिथि प्रबंधक समिति के सभी सदस्यों व अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हिंदू शिक्षा समिति के प्रधान राजेश चौधरी, उप प्रधान संजय चौधरी, महासचिव जयदीप चौधरी, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ उप प्रधान योगेश चौधरी, उप प्रधान शरद चौधरी, मैनेजर अर्पित चौधरी, जनरल सेक्रेटरी पीयूष चौधरी, फाइनेंस सेक्रेटरी पुनीत चौधरी व मनीष चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें