फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल में धूमधाम से मनाई गई महाराजा शूर सैनी जयंती, सीएम नायब ने की शिरकत; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 01 Dec 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल के डीसी ने कार्यक्रम से पहले अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग और आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए संकेतक लगाए गए थे।
विज्ञापन
महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। चंदाना गेट स्थित गैबी साहब मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जबकि पंडाल को भव्य ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

प्रशासनिक तैयारियां

विज्ञापन

कैथल के डीसी ने कार्यक्रम से पहले अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग और आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए संकेतक लगाए गए थे।

सांसद ने मैं नवीन सैनी कह शुरू किया भाषण
मंच पर संबोधन के लिए पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने अपने भाषण की शुरुआत मैं नवीन सैनी कहकर की। भाषण में जिंदल ने कहा सैनी समाज ने उन्हें गोद ले रखा है, इसके लिए वे जीवन भर आभारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें