फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में बढ़ोतरी से सब परेशान : देवेंद्र हंस

Tue, 22 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। हलका विधायक देवेंद्र हंस ने गांव कांगथली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार ने अच्छे दिनों का वादा किया था, वही अब हर वर्ग को बुरे दिन दिखा रही है।

विधायक ने कहा कि इस समय खेतों में काम का सीजन चल रहा है, लेकिन किसानों को खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। किसान घंटों लाइन में खड़े हैं, फिर भी उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि को भी गंभीर मुद्दा बताया। कहा कि “अनाप-शनाप बढ़ाए गए बिजली के रेट” किसानों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गए हैं। आम जनता को राहत देने के बजाय सरकार हर चीज़ को महंगा कर कमर तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने चेतावनी दी कि यदि किसानों व आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि वे जनता के प्रति जवाबदेह बनें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें