फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हर घर तिरंगा–स्वच्छता अभियान के लिए बीआरसी की बैठक में मंथन

Wed, 06 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने मंगलवार को सभी ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर्स (बीआरसी) की बैठक ली। यह बैठक जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 8 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव अभियान की तैयारियों और उसके सुचारू संचालन को लेकर आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत गांवों, पंचायतों, ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों, विद्यालयों, अमृत सरोवरों, सार्वजनिक जल स्त्रोतों और सामुदायिक स्थलों पर स्वच्छता, जल संरक्षण, जन जागरूकता और तिरंगा सम्मान से जुड़ी विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों, स्वयं सहायता समूहों, स्वच्छता दूतों, आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवकों, युवा क्लबों तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बलकार सिंह, चंद्रशेखर, विष्णु शर्मा और संदीप कुमार सहित सभी बीआरसी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए दिया जोर

अभियान को सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए #HarGharSwachhta और #HarGharTiranga हैशटैग का उपयोग किया जाएगा। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिक चेतना, भागीदारी और जल एवं स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें