फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढाई महीने बीतने के बाद भी गैर मान्यता स्कूलों पर कार्रवाई नहीं

Sat, 28 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में 38 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया ढाई महीने बीतने के बाद भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की सूची सार्वजनिक कर तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था लेकिन जून की ग्रीष्मावकाश की छुट्टियां भी खत्म होने को हैं, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल खुलने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, स्थानीय लोग मानते हैं कि कार्रवाई कागजों-फाइलों तक सीमित रह जाएगी।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक, जिले के कई निजी स्कूल बिना किसी मान्यता के चल रहे हैं। यहां छात्रों से मनमानी फीस वसूली जाती है और किताबें, यूनिफॉर्म, स्मार्ट क्लास, आईकार्ड व डायरी के नाम पर अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जाता है। अधिकतर स्कूल किराए के भवनों में चल रहे हैं, जिनके पास न दमकल विभाग की एनओसी है, न जरूरी दस्तावेज। कुछ स्कूलों में 20 बच्चे पढ़ रहे हैं, जबकि कई में 500 से अधिक छात्र नामांकित हैं।

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को चेताया था कि वे इन स्कूलों में बच्चों का दाखिला न करवाएं। यदि कोई अभिभावक ऐसा करता है, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।­

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के विषय में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। अब एक बार फिर से शिक्षा विभाग से रिपोर्ट लेने के बाद तुंरत कार्रवाई की जाएगी। इस पर सयुंक्त रूप से कार्य करके रिपोर्ट पेश की जाएगी -रविंद्र हुड्डा, तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट, कैथल
विज्ञापन


अभी प्रदेश में स्कूलों में छुट्टियां चल रही है। इस विषय में स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे है। मामले में तहसीलदार को नोडल अधिकारी बना रखा है। जैसे ही स्कूल खुलते है तो ऐसे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। -रोहताश वर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल
सूची में शामिल स्कूल
n
सरस्वती विद्या मंदिर खेड़ी लंबा।

n
गीता विद्या मंदिर कोलेखा ।

n
गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल कैलरम।

n एसवीएम स्कूल खरक पांडवा।

n
गीता मॉडल स्कूल वजीर नगर।

n
सरस्वती पब्लिक स्कूल चंदाना।

n
शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल खेड़ी लंबा

n
शहीद उधम सिंह पब्लिक स्कूल भूंसला।

n
गीता निकेतन पब्लिक स्कूल भूना।

n
स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल क्योड़क।

n
शिक्षा पब्लिक स्कूल ग्योंग
n
एसडी मॉडर्न स्कूल बात्ता।

n
गीतांजलि पब्लिक स्कूल करोड़ा।

n
गीता मनोहर पब्लिक स्कूल नंदकरण माजरा।

n
टुगेदर वे स्कूल सेरदा।

n
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल थेह बुटाना।

n
नवजोत पब्लिक स्कूल चूहड़राजरा।

n
ग्रीन वे पब्लिक स्कूल संगतपुरा।

n
शहीद भगत सिंह स्कूल बरटा।

n
आदर्श पब्लिक स्कूल बरटा
n
नव जीवन पब्लिक स्कूल धनौरी।

n
एसडी मॉडल पब्लिक स्कूल बड़सीकरी।

n
किड्स जोन चंदाना।

n
शहीद भगत सिंह स्कूल धनौरी।

n
शिव पब्लिक स्कूल कुराड़।

n
चौ. देवीलाल स्कूल बालू।

n
एसके ग्लोबल स्कूल करनाल रोड, कैथल।

n
चाणक्य पब्लिक स्कूल, कमालपुर।

n
हरियाणा पब्लिक स्कूल, ढुंढवा।

n
आरएस पब्लिक स्कूल कलायत।

n एसवीएन स्कूल खेड़ी लांबा।

n
सरस्वती मिडिल स्कूल बड़सीकरी।

n
ज्ञानदीप विद्या मंदिर, खेड़ी साकरा।

n
ब्राइट बिगनिंग पब्लिक स्कूल, धनौरी।

n
हर हर महादेव स्कूल, किच्छाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें