सीवन। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सह-सचिव बलविंद्र सिंह भिंडर ने एक भेंटवार्ता में कहा कि सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब हम सेवा और सहयोग की भावना से काम करते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव के साथ आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है। भिंडर ने कहा कि हमें ऐसे आयोजनों में केवल दर्शक बनकर नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार बनकर जुड़ना चाहिए। चाहे श्रमदान हो, समय देना हो या आर्थिक सहयोग, हर प्रकार का योगदान महत्वपूर्ण होता है। संवाद