फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड की भाट कॉलोनी में निकासी ठप

Wed, 08 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
07KHT_M07 ढांड 02 गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए महिलाएं। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। भाट कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था ठप होने से कॉलोनीवासी परेशान हैं। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। पार्वती, सलमा, बिल्लो, रेनू, सुनीता, रिंकू देवी, धर्मशिला देवी, किरण देवी, उर्मिला, रूबी, रीना, बबीता, रामकुमार रामाश्रय, जगदीश, रीमा, नेममती सहित कई कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनकी कॉलोनी की गलियों में गंदे पानी की निकासी बंद पड़ी है।

कॉलोनी की गलियों में जमा गंदा पानी तालाब का रूप धारण कर चुका है। वासियों ने कहा कि नालियों में रुके पानी से बदबू फैल रही है और आसपास का वातावरण दूषित हो गया है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि जहां पानी की निकासी होती थी, वहां मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है, जिससे गलियों में ठहराव बढ़ गया और घरों में पानी घुसने की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन


नाराज स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समय वे कॉलोनी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का दौरा किया, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का निवारण करने की मांग की। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


पानी निकासी की समस्या नहर विभाग द्वारा रजवाहा में पानी रोकने के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या गंभीर है और इसका समाधान शीघ्र ही करवा दिया जाएगा। -जगजीत सिंह, बीडीपीओ ढांड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें