फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ईएसआई को 14 दिन के लिए जेल भेजा

Thu, 18 May 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। समन स्टाफ में कार्यरत ईएसआई को बुधवार को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसे कल मंगलवार को विजिलेंस कैथल की टीम ने अंबाला विजिलेंस में भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, समन स्टाफ में कार्यरत ईएसआई को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद न्यायालय ने उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। यह मामला अंबाला विजिलेंस में 25 मई 2022 को केस दर्ज किया था।

गौरतलब है कि कैथल में समन स्टाफ में कार्यरत ईएएसआई जयपाल सिंह 25 मई को सिरसा निवासी मुकेश को समन तामील करवाने गया था। उस समय मुकेश सिरसा से बाहर था। उसने मुकेश को गिरफ्तारी का भय दिखाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों में लेन-देन की बात हुई। जयपाल ने दो हजार रुपये की मांग की। मुकेश ने यह राशि उसके गूगल पे खाते में ऑनलाइन भेज दी। उसी समय विजिलेंस की टीम भी छापामारी के लिए तैयार थी। गूगल पे का सुबूत सामने आने पर टीम ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

विजिलेंस प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम ने 25 मई 2022 को दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए ईएसआई जयपाल सिंह को मंगलवार को दबोचा गया था। बुधवार को उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें