सीवन। नगरपालिका भंग करने के लिए धरने पर बैठे लोगों ने बुधवार को रोष मार्च निकाला। नगरपालिका से शुरू होकर पूरे नगर में से होता हुआ नगर पालिका मुख्य द्वार पर इसका समापन हुआ। रोष मार्च की अगुवाई नगरपालिका हटाओ गांव बचाओ समिति के प्रधान अमरेंद्र खारा, बलदेव सिंह बल्ली, रोहताश सिसोदिया, पाला सौदा ने की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव को बचाने के लिए जो धरना आरंभ किया है, यह धरना सीवन नगरपालिका के भंग होने के बाद ही समाप्त होगा। नगर के अधिकतर लोग उनके साथ हैं और नगरपालिका को भंग करने का समर्थन कर रहे हैं। इस धरने में रोजाना नए नए लोग जुड़ रहे हैं और धरने का समर्थन भी कर रहे हैं। इस धरने में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को जल्द ही उनकी मांग को मान कर नगरपालिका को भंग कर देना चाहिए। इस अवसर पर कृष्ण गर्ग, सुरेन्द्र नागपाल, पिरथी सैनी, यशपाल राणा, पूर्ण सैनी, सुभाष, मोहर सिंह, सुरेश मेहता, राम दिता, प्रेम शर्मा, अमृत लाल, नरेश व अन्य मौजूद रहे।