कैथल। जवाहर पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक गए निकाले गए वॉकथॉन में अधिकतर वे खिलाड़ी शामिल हुए, जो इस लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। वॉकथॉन कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का कहना था कि उन्हें खुशी के साथ गर्व भी है कि वे पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनेंगे।
पहली बार मतदान के लिए है उत्साह
मैं कुछ महीने पहले ही 18 साल की हुई हूं और पहली बार मतदान का अवसर मिलेगा। इसे लेकर काफी उत्साह है। मतदान तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। अमर उजाला की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जो वॉकथॉन का आयोजन किया गया है। यह काफी सराहनीय है।
- पूर्वा, खिलाड़ी।
देश और समाज के लिए भी हमारा मत अहम
मुझे उम्मीद है कि अमर उजाला की ओर से वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन निश्चित रूप से मतदान में रंग दिखाएगा और अधिक से अधिक मतदाता इसके लिए आगे आएंगे। आमतौर पर शहरी क्षेत्रों में ही मतदान के प्रति बेरुखी रहती है, लेकिन हमें ध्यान रखना होगा कि हमारा मत अमूल्य है जो देश और समाज के विकास के लिए अहम है।
- पिंकी, खिलाड़ी।
मतदान का महत्व समझें व औरों को भी करें जागरूक
हमारे देश में मतदान की प्रक्रिया को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनाया जाता है। इसमें सभी की भागीदारी अहम है। इसके तहत ही अमर उजाला ने जो वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किया है। इससे जरूर मतदाताओं में जागरूकता आई है। समय है कि हम मतदान के महत्व को समझें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
- सुमित, खिलाड़ी।
जात-पात और लोभ से ऊपर उठ चुनें जनप्रतिनिधि
आगामी 25 मई को चुनाव प्रक्रिया के तहत देश में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। हम जात-पात और लोभ से ऊपर उठकर पढ़े लिखे और ईमानदार जनप्रतिनिधि का चुनाव कर समाज व देश के विकास में योगदान कर सकते हैं।
- कामराज, खिलाड़ी।
मतदान का अवसर गंवाए नहीं, भागीदारी निभाएं
मतदाताओं को पांच साल में एक बार मतदान करने का मौका मिलता है। इस मौके को गंवाना नहीं चाहिए और बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने में अपनी भागीदारी अवश्य निभानी चाहिए। इस बार मुझे पहली बार मतदान का अवसर मिलेगा। प्रयास होगा कि अच्छे सांसद के चुनाव में योगदान दे सकूं। दूसरे युवा मतदाताओं से भी अपील है कि वे मतदान जरूर करें।
-दिनेश, खिलाड़ी।
खुद मतदान का संकल्प दें, दूसरों को भी करें जागरूक
लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करते हुए हमें मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अमर उजाला ने भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जो वॉकथॉन का आयोजन किया है, यह सराहनीय है, हम सभी को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए न सिर्फ मतदान का संकल्प लेना चाहिए, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
- नेहा राठौड़, खिलाड़ी।