फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अयोध्या में लगने वाले भंडारे के लिए लोगों में उत्साह

Sun, 07 Jan 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अयोध्या में लगने वाले भंडारे के लिए श्री गुरु गोरखनाथ श्रीराम जन्मभूमि भंडारा सेवा समिति गांव दर गांव जाकर सहयोग की अपील कर रही है। इसके तहत अब तक 50 से अधिक गांवों में समिति की तरफ से जनसंपर्क किया जा चुका है। समिति खंड स्तर पर जागरूकता अभियान चला रही है। भंडारे के लिए लोग भी बढ़-चढ़कर दान दे रहे हैं।

गौरतलब है कि अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी से भंडारा शुरू किया जाएगा। इस भंडारे को लगातार 60 दिन तक संचालित किया जाएगा। इस भंडारे में हरियाणा राइस मिलर एंड डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से भी 1200 क्विंटल चावल देने की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, शहर के सभी 31 पार्षद भी स्वेच्छा से एक महीने का वेतन देने और सात दिन तक भंडारे में सेवा करने का निर्णय ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गुरु गोरखनाथ श्रीराम जन्मभूमि भंडारा सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने बताया कि 20 जनवरी को अयोध्या में कैथल की तरफ से भंडारा लगाया जाना है। इस भंडारे को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जो खंड स्तर पर गांव दर गांव जाकर भंडारे के लिए सहयोग की अपील कर रही है। रामजी ने बताया कि इस भंडारे को पहले 40 दिन तक लगाया जाना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 60 दिन का किया गया है। इसमें कई गांवों से भरपूर सहयोग मिल भी रहा है। अन्य लोगों से भी अपील है कि रामजी के इस पुण्य के कार्य में संस्था का सहयोग किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें