कैथल।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
प्राचार्य सतीश ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेश कुमार, संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।