फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर महिला का फोन छीना

Sat, 08 Feb 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कस्बा पुंडरी से चोर घर में घुसकर एक महिला का फोन छीनने का मामला सामने में आया है। कस्बा पूंडरी की अनीता रानी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि चार फरवरी को जब रात करीब 10:30 बजे वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी तो इसी दौरान एक युवक आया तथा जबरन उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


सील तोड़कर स्कूल में घुसने पर केस
कैथल। कलायत पुलिस ने बैंक की ओर से सील किए गए एक प्राइवेट स्कूल में सील तोड़कर जबरन घुसने के आरोप में एक केस दर्ज किया है। आवास फाइनेंस के अधिकारी शिवम भारद्वाज ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बैंक की ओर से डीपीएस स्कूल को सील किया गया था। आरोप है कि 16 जनवरी को आरोपी अश्वनी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सील किए गए स्कूल का सील तोड़कर अंदर घुस गए। मामले में कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
दो बाइक चोरी, पुलिस कर रही जांच
कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थान से चोर दो बाइक चुरा कर ले गए। पहले मामले में बलवंती के करमजीत ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर चार फरवरी को सेक्टर 19 हुड्डा से उसकी बाइक चुरा ले गए। चुराई गई बाइक की कीमत करीब 19 हजार रुपये बताई गई है। दूसरे मामले में चोरों ने जाट स्कूल के बाहर खड़ी सुभाष नगर कैथल के विकास धारीवाल की बाइक को निशाना बनाया। चुराए गए बाइक की कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें