सीडब्ल्यूसी मेंबर व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता
कैथल। मंगलवार को पुलिस लाइन कैथल के सभागार में समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी हुई। इसमें सीडब्ल्यूसी सदस्य अरविंद खुरानिया और डीएसपी सुशील प्रकाश ने पुलिस कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारियों और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
अरविंद खुरानिया ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों को पकड़ने और कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पीड़ितों को न्याय दिलाना भी उनके प्रमुख दायित्व हैं। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना भी पुलिस का कर्तव्य है। नागरिकों के मन में कानून के प्रति विश्वास पैदा करना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायक है। इससे सामाजिक समस्याओं का प्रभावी समाधान भी होता है।
निष्पक्ष व्यवहार और जनसेवा का महत्व
अरविंद खुरानिया ने पुलिस कर्मचारियों को ईमानदारी से कानून का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करने और निष्पक्ष व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने जनसेवा की भावना से कर्तव्यों का निर्वहन करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों को समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखना चाहिए।