फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी बोरवेल खुला न रहे, तत्काल करें बंद : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में खुले पड़े बोरवेलों की तुरंत पहचान कर उन्हें सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित करें। आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। डीसी ने कहा कि कई स्थानों पर नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाने के बाद पुराने बोरवेल खुले छोड़ दिए जाते हैं, जो बच्चों, राहगीरों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। ऐसे मामलों में थोड़ी-सी असावधानी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर खुले बोरवेलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रूप से बंद करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और संबंधित विभागों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को खुले बोरवेलों से होने वाले जोखिमों के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें