फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी में नए कैडेटों का नामांकन

Fri, 30 Aug 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में एनसीसी इकाइयों ने सत्र 2024-25 के लिए नए कैडेटों का नामांकन किया। चयन प्रक्रिया में स्नातक प्रथम वर्ष के कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में 4/10 कंपनी और 10 हरियाणा बटालियन कुरुक्षेत्र की 5/10 कंपनी की एनसीसी इकाइयों उपस्थित रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी अपने आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित करती है। यह युवाओं को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाती है। इस मौके पर एएनओ 5/10 कंपनी लेफ्टिनेंट डॉ. रघबीर लांबा ने भी छात्रों को प्रेरित किया। सीटीओ 4/10 कंपनी डॉ रितु कंग वालिया ने नए छात्रों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कॉलेज की नई मतदाता पंजीकरण समिति ने पूर्ण मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता अभियान चलाया। नई मतदाता पंजीकरण समिति के संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह व डॉ. अनुकृति ढुल के नेतृत्व में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर डॉ. अशोक अत्री, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. श्रीओम, डॉ. सुरेंद्र आर्य, डॉ. विनोद मान व प्रो. वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें