फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस अड्डे और करनाल रोड से हटवाया अतिक्रमण, 20 दुकानों का सामान जब्त

विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते हुए पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कैथल पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। वीरवार को बस अड्डे और करनाल रोड के पास दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने करीब 20 दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया।
पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर भी उनका सामान जब्त किया जाएगा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस और नगर परिषद की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को हटवाया, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो। इससे पहले बुधवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सड़क पर सामान रखने से बाधित होता है यातायात
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि दुकानदारों की ओर से दुकान के बाहर सड़क पर सामान रखने और वाहनों को खड़ा करने से रास्ता संकरा हो जाता है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और जाम की स्थिति भी बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें