फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल, हूडा क्षेत्र से हटवाए कब्जे

Thu, 21 Nov 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन के निर्देशों पर बुधवार को शहर के सेक्टर 18 में हूडा विभाग ने कब्जों को गिराने की कार्रवाई गई। इसका नेतृत्व हूडा विभाग के जेई अरुण तथा रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव रामजीलाल ने किया। इसके साथ ही पुलिस बल भी तैनात रहा।

अभियान के तहत जिला प्रशासन की टीम ने हूडा में सड़क किनारे अवैध तरीके से रखे गए खोखों को हटा दिया। खोखे तोड़े जाने से लोगों में रोष देखा गया। खोखा संचालकों का कहना था कि मार्केट कमेटी सचिव से उन्हें लाइसेंस भी लिया गया था। इसके बावजूद नगर परिषद या जिला प्रशासन की टीम ने कोई नोटिस नहीं दिया गया। पीडितों ने बताया कि वे खोखे लगाकर अपनी रोजी रोटी चला रहे थे। इसके साथ ही ही उनके खोखे भी सड़क से पीछे रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामजीलाल ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार नागरिक अस्पताल के निकट तथा हूडा क्षेत्र से अवैध स्थानों पर किया गया अतिक्रमण हटवाया गया है। अतिक्रमण शांतिपूर्ण ढंग से हटवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें