फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह नहीं छाई धुंध पर ठंड ने किया परेशान

Thu, 21 Nov 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। बुधवार को दूसरे दिन भी धुंध व कोहरा न छाने से आमजन को राहत मिली। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड ने आम लोगों को परेशान किया।

हालांकि दोपहर में धूप खिलने के बाद सैर करने वालाें को भी सुविधा हुई। हालांकि दिन के समय अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सुबह के समय ठंडी हवा चलने से कोहरे व स्मॉग का प्रभाव कम होता चला गया, लेकिन ठंड बढ़ गई। स्मॉग छंटने से सुबह ही आठ बजे ही धूप निकल गई थी, जिससे वाहन चालकों ने राहत ली। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में धुंध पड़ने से न तो गेहूं की फसल को कोई नुकसान होगा। वर्मा ने बताया कि इस मौसम में किसान अपने खेतों में वैज्ञानिकों की सलाह से ही सिंचाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें