फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के खेड़ी लांबा में अतिक्रमण हटवाया

Sat, 06 Jan 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका ने शहर व और ग्रामीण अंचल में पंचायत विभाग ने शुक्रवार को अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। खेड़ी लांबा गांव में प्रशासन के निर्देश पर अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी पुलिस बल गांव में तैनात रहा।
विज्ञापन


प्रशासन की टीम ने जेसीबी के माध्यम से सरपंच सोनू की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटाया। इससे ग्रामीणों में हडक़ंप मचा रहा। हर कोई इस प्रयास में था कि जैसे-तैसे उसका निर्माण कार्यवाही के घेरे से बच जाए, लेकिन टीम ने कच्चे से लेकर पक्के निर्माणों को ढहाते हुए कार्रवाई पूरी की। ग्राम सचिव विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन लगातार जनता से अवैध कब्जे न करने की अपील करता है। बताया कि गांव में कुछ माह पहले ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों की ओर से गलियों के बीचों-बीच किए कब्जों को हटवाया था। कलायत में श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज के पास कुछ समय पहले नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। नपा अधिकारियों का तर्क था कि शहर की सडक़ों पर अवैध अतिक्रमण के कारण अव्यवस्था का माहौल है। इससे आम जन को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें