फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाई-वे पर प्रशासन ने अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई

विज्ञापन
encroachment - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर जिला नगर योजनाकार अनिल नरवाल ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरदेव सिंह और भारी पुलिस की मौजूदगी में ढाई एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में तीन दुकानों, सड़कों और अन्य निर्माणों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में अचानक भीड़ एकत्रित हो गई। कलायत थाना प्रभारी जयवीर सिंह के निर्देश पर एसआई गुरदेव सिंह ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा का घेरा मजबूत करते हुए व्यवस्था बनाई। डीटीपी ने बताया कि कलायत में करीब अढ़ाई एकड़ भूमि पर बगैर विभागीय अनुमति कॉलोनी काटने का मामला सामने आया था। इस संदर्भ में क्लोनाइजरों को एचडीआर एक्ट की धारा 1975 के तहत नोटिस जारी किया गया। बावजूद इसके निर्माण हटाने की बजाए क्लोनाइजरों ने निर्माण जारी रखा। इसके मद्देनजर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। नरवाल ने बताया कि पूरी कार्रवाई की वीडियो-फोटोग्राफी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें