डीटीपी कार्यालय द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की मौजूदगी में गुहला-चीका नगरीय क्षेत्र की राजस्व संपदा गांव पीड़ल में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। एसएचओ चीका पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि अर्बन एरिया के अंतर्गत पड़ने वाली राजस्व संपदा गांव पीड़ल मेंअवैध कॉलोनी में कार्यक्रम के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई। टीम ने पटियाला रोड पर किला नंबर 103//3, 8 और 9 में लगभग 3 एकड़ भूमि से निर्मित मिट्टी की सड़कें, चारदीवारी, 3 दुकानों की डीपीसी व एक गोदाम की चारदीवारी को हटाया।
विभाग के संज्ञान में आया कि कैथल पटियाला रोड पर लगभग 3 एकड़ भूमि पर गौरव कुमार पुत्र रामपाल, जयपाल व अन्य भू मालिकों द्वारा बिना विभागीय अनुमति के अवैध कॉलोनी विकसित करने करने का मामला आया था। कार्यालय द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा न तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कालोनी का निर्माण रोका और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली। पीला पंजा चलाने के साथ-साथ अवैध कालोनी विकसित करने के आरोप में गौरव कुमार, रामपाल, जयपाल भू-मालिकों / डीलरों के विरुद्घ कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।