फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उद्यमशीलता की सोच को दिया बढ़ावा

Sat, 29 Mar 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय महिला महाविद्यालय धनौरी में हुए विशेष व्याख्यान में स्टार्टअप के तहत उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा दिया गया। इसका शीर्षक फ्यूचर बिजनेस शार्क 3.0 उत्तर भारत का सबसे बड़ा इंटर कॉलेज बिजनेस कार्यक्रम था। इसे उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देने और स्टार्टअप का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह प्लेटफॉर्म बीटेक, बीबीए, बीकॉम और बीए के छात्रों के लिए खुला है जो व्यवसाय नवाचार और नेतृत्व के लिए जुनून रखते हैं। जानकारी दी गई कि उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देने के लिए, शिक्षा, इनक्यूबेशन सेंटर, और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने जैसे तरीके अपनाए जा सकते हैं। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से सात छात्राओं ने पुरस्कार जीते।
विज्ञापन


विजेताओं में अंजली, काजल, शिवानी, मुस्कान, प्रीति और प्रिया शामिल रहीं। जिनको महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अमेटी विश्वविद्यालय चंडीगढ़ हिटबुलआई टीम के सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप की दी जानकारी
कैथल। डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में कॉमर्स विभाग और रेड क्रॉस समिति व हिटबुल शाय के संयुक्त तत्वावधान में फ्यूचर बिजनेस शार्क कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। डॉ. कृतिका ने वक्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन


वक्ता की भूमिका मिस दीपिका राठी और मिस्टर राजीव ने निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप के बारे में बताया। अंत में प्रश्नोतिरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए और उन्हें अगले चरण के लिए चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया और वक्ताओं का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डॉ. कृतिका, डॉ. सरिता, डॉ. मीना, प्रो. अनुराधा , प्रो. अनु गर्ग व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें