फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी में मुठभेड़ : बावरिया गैंग के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में इलाज के लिए घायल बदमाशों को लेकर पहुंची पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पूंडरी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) और पंजाब के बावरिया गैंग से जुड़े दो इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला बठिंडा के मौड़ मंडी निवासी सगे भाइयों सोहन सिंह और धर्मबीर के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी 9 जून को चीका के हुड्डा सेक्टर में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में वांछित थे। पुलिस ने दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी पिस्तौल, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त होंडा डब्ल्यूआर-वी कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे हरियाणा और पंजाब में चोरी तथा लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। उन्होंने पंजाब में ट्रेनों में लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम देने की बात कबूल की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले शाम के समय बंद मकानों की रेकी करते थे और जिन घरों में लाइट बंद मिलती थी, उन्हें देर रात निशाना बनाकर चोरी करते थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस पर की फायरिंग
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम चोरी के मामले की जांच कर रही थी। वीरवार देर रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी पूंडरी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सिकंदरखेड़ी-बरसाना रोड पर नाकाबंदी की गई।
पुलिस ने होंडा डब्ल्यूआर-वी कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए। पीछा करने के दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने पहले आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी और हवाई फायर कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लगातार गोलियां चलाते रहे। मुठभेड़ के दौरान एक गोली हेड कांस्टेबल और दूसरी इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए धर्मबीर के बाएं पैर और सोहन सिंह के दाएं पैर में गोली मारकर दोनों को काबू कर लिया। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की सीआईए गाड़ी के अगले शीशे में भी गोली लगने से वह क्षतिग्रस्त हो गया।

सीसीटीवी में दस्ताने पहनकर दिखे थे बदमाश
गौरतलब है कि चीका में चोरी की वारदात के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में बदमाश हाथों में दस्ताने पहने हुए दिखाई दिए थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


बॉक्स
छह महीने में अपराधियों से पुलिस की कई मुठभेड़
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष 14 अप्रैल को मोबाइल शॉप फायरिंग मामले में रजत, 25 अप्रैल को रवि उर्फ निजा, 4 मई को संदीप, 21 मई को डेरा लूट मामले में रजत और मंगल, 13 जून को साहिल, अशोक और अंकित तथा 21 जून को निरंजन उर्फ माल्टा के साथ भी पुलिस की मुठभेड़ हो चुकी है। इन सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए घायल बदमाशों को लेकर पहुंची पुलिस टीम। संवाद

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए घायल बदमाशों को लेकर पहुंची पुलिस टीम। संवाद

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए घायल बदमाशों को लेकर पहुंची पुलिस टीम। संवाद

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए घायल बदमाशों को लेकर पहुंची पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें