कैथल। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापार मंडल कैथल की टीम को राष्ट्रीय सम्मेलन में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में व्यापार और उद्योग बढ़ता है, तो सरकार को अधिक राजस्व मिलेगा और लाखों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हित में किसी प्रकार की ज्यादती सहन नहीं की जाएगी और राज्य में व्यापारी हित में काम करने वाली टीमों को हर मंच से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में व्यापारी की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्यरत है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश में छोटे और मध्यम व्यापार धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। ऑनलाइन व्यापार और बड़ी कंपनियों के कारण छोटे व्यवसायों की बिक्री प्रभावित हो रही है, जिससे लाखों व्यापारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सम्मानित टीम में प्रदेश प्रवक्ता राजीव गुप्ता, अग्रोहा धाम वैश्य समाज जिला प्रधान राम कुमार बसंल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
उन्होंने आगे कहा कि यदि हरियाणा में व्यापार और उद्योग बढ़ता है, तो सरकार को अधिक राजस्व मिलेगा और लाखों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने भी अपने विचार साझा किए।