08kht_51_राजौंद में बच्चों को सम्मानित करते हुए डॉक्टर राजेंद्र सिंह।
राजौंद। सत्संग महात्मा राजेंद्र दास की याद में गुरु रविदास आश्रम में गुरु रविदास जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और संगत को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि शिक्षा से ही व्यक्ति बड़े मुकाम तक पहुंच सकता है। बच्चों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान रवि कुमार, सचिव सुरेंद्र कुमार, उप-प्रधान सोनू रवीन्द्र, बंटी, शमशेर, सुनील, रामपाल, राजकुमार, दीपक, नरेंद्र मौजूद रहे। संवाद